मधेपुरा जिले के मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 पर रतनपट्टी मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहारीगंज से मुरलीगंज की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर लगभग दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक कुमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वे मधेपुरा थाना क्षेत्र के शकरपुरा वार्ड संख्या 2 के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रतनपट्टी मोड़ के पास अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे प्रतापनगर वार्ड संख्या 2 निवासी अंशु कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ